ईरान, इज़रायल- अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते जहां पूरा देश पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर लोगों में चिंतित है। वहीं, पठानकोट के एक गैस एजेंसी के संचालकों द्वारा ग्राहकों को कई तरीके से परेशान किया जाने लगा। जैसे ही उक्त गैस एजेंसी में लोगों के परेशान होने की भनक डीएफएससी राज ऋषि को लगी तो वे तुरंत डलहौजी रोड स्थित वरुण गैस एजेंसी में छापामारी करने पहुंचे। इस दौरान डीएफएससी को कई प्रकार की गैस एजेंसी में खामियां मिली। जिसे उन्होंने नोट कर गैस एजेंसी मालिक से जवाब तलब किया है। वहीं, विभाग ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। डीएफएससी राज ऋषि ने कहा कि पठानकोट में स्थित वरुण गैस एजेंसी से लगातार उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। लोगों का कहना था की गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी समय पर नहीं हो रही, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां तक की गैस डिलीवरी समेत कुल 965 रुपए की पर्ची काटी जा रही है। लेकिन, फिर भी लोगों को खुद सिलेंडर लेने पहुंचना पड़ रहा है। आज जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं। जवाब ना देने पर लाइसेंस हो सकता कैंसिल अधिकारी राज ऋषि ने यह भी कहा कि एजेंसी में पाई गई कमियों के आधार पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं और आगे भी जांच जारी रहेगी। कहा कि आज जो भी खामियां एजेंसी में मिली है उसी के आधार पर एक नोटिस जारी कर एजेंसी के मालिक को जवाब तलब किया गया है। अगर वे ठोस जवाब नहीं दे पाते तो हो सकता है लाइसेंस रद्द करके एजेंसी बंद करवानी पड़े।