होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। हाल ही में नगर परिषद का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस पार्षद पर कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पार्षद भुल्ला राणा ने आरोप लगाया कि उन पर चुनावी रंजिश के चलते हमला किया गया। उन्होंने बताया कि वह घर से बाहर निकले ही थे कि कुछ दूरी पर चुनाव में उनके मुकाबले में उतरे और पराजित हुए व्यक्ति ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।