ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दी गई हड़ताल की कॉल के नोटिस पर मोगा जिला केमिस्ट एसोसिएशन और से जिले भर की सभी एसोसिएशनों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए मेडिकल स्टोर बंद रखे । हड़ताल का मुख्य कारण लोगों द्वारा ऑनलाइन दवाइयां खरीदने का बढ़ता रुझान बताया गया, जिससे आम मेडिकल दुकानदारों के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही लोग ऑनलाइन ठगी का भी शिकार हो रहे हैं। एसोसिएशन के प्रधान डाक्टर राजीव गर्ग ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से लोगों तक ऐसी दवाइयां भी पहुंच रही हैं, जिन पर सरकार पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है।उन्होंने कहा कि आज के समय में दुकानदारों की मुश्किलें इतनी बढ़ चुकी हैं कि कर्मचारियों की तनख्वाह निकालना भी मुश्किल हो गया है।