फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने उत्साह के साथ मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ एवं अनीता सोम प्रकाश के निवास स्थान अर्बन एस्टेट फगवाड़ा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान नेता ही नहीं थे, बल्कि वे देश को सही दिशा देने वाले महान दर्शनिक भी थे। उनकी सोच, सादगी, सहनशीलता और राष्ट्रभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव राजनीति को सेवा का माध्यम माना और देश की एकता, अखंडता एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी भारतीय राजनीति के लिए मार्गदर्शक हैं। सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अपने प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा उनकी विचारधारा, सादगी और देशभक्ति को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें