फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर मंडी के सामने बस और बाईक में टक्कर हो जाने से बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बस के कंडक्टर और सवारियों ने बताया कि बस फगवाड़ा से होशियारपुर की तरफ जा रही थी। जब बस मंडी के सामने पहुंची तो सड़क पार कर रहा बाईक चालक बस की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सन्नी के रूप में हुई है।