फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर एक्टिवा और पिकअप गाड़ी की टक्कर में महिला समेत दो गंभीर घायल

मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर निगाहा रोड के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक्टिवा और एक पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार महिला और उसके भतीजे को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की टांगों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घायलों को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल में फर्स्ट एड दी गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला मनदीप कौर ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ डॉक्टर से दवाई लेकर घर वापस जा रही थीं। जैसे ही वह निगाहा रोड से कोटकपूरा हाईवे पार करने लगे, तभी अचानक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीड़ित महिला की बेटी सुरनीत कौर ने रोते हुए बताया कि उनकी मां अपने रिश्तेदार के साथ दवाई लेकर घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। उसने कहा कि उसकी मां के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। बेटी ने भावुक होते हुए बताया कि उसके पिता आर्मी में थे और श्रीनगर में शहीद हो गए थे। इसके बाद उसके भाई की भी मौत हो गई और अब उसकी मां ही उसका एकमात्र सहारा हैं। उसने प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर रजनी ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल महिला मनदीप कौर और युवक गुरमुख सिंह निवासी गांव झंडेआना को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। महिला की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है जबकि युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें