फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन उपचुनाव में जीत के बाद मोगा में आप विधायक ने लड्डू बांटे

तरनतारन उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू द्वारा 12 हजार से अधिक वोट हासिल करके विरोधियों को करारा जवाब दिया है। यह शानदार जीत पंजाब की भगवंत मान सरकार की नई सोच, लोक पक्षीय फैसलों व पार्टी द्वारा किए विकासकारी कार्यों पर मोहर है। उक्त विचार मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आज तरनतारन उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को शुभकामनाएं देते कहा कि तरनतारन उप चुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है तथा पंजाब ने एक बार फिर आप पर अपना भरोसा जताया है। यह जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने कहा कि सारे पार्टी वालंटियरों तथा कार्यकर्ताओं को वह बधाई देती है जिन्होंने दिन-रात की मेहनत ने आज यह कामयाबी संभव बनाई है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग पार्टी की नीतियों से खुश हैं तथा पार्टी की विचाराधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकास पक्षीय नीतियों व पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के चलते ही पार्टी उम्मीदवार ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि तरनतारन ने दोबारा लोकतंत्र व विकास पर भरोसा जताया है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें