फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शिव सेना पंजाब के प्रधान इंद्रजीत करवल, विपन शर्मा एवं राजेश पलटा की देखरेख में आयोजित शोभायात्रा श्री ठाकुरद्वारा प्राचीन शिव मन्दिर सराये रोड फगवाड़ा से शुरू हो कर सिनेमा रोड, सेंट्रल टाऊन, मंडी रोड, गांधी चौक, बंगा रोड, बांसावाला बाजार, गऊशाला बाजार इत्यादि से होते हुए वापिस मंदिर में समाप्त हुई। इससे पहले मंदिर परिसर में ज्योति पूजन की रस्म मुकुंद लाल अग्रवाल ने अदा की। शोभायात्रा में भगवान शिव जी, माता पार्वती, श्री गणेश जी, नंदी महाराज सहित अन्य देवी देवताओं की सुन्दर झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। शहर भर में शोभायात्रा के स्वागत में धार्मिक एवं समाजिक संगठनों तथा मार्किट कमेटियों की तरफ से भांति प्रकार के पकवानों के लंगर लगाये गए। शोभा यात्रा में शामिल कलाकारों ने जगह जगह रुक कर अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसकी लोगों ने भरपूर प्रशंसा की। शोभा यात्रा में शहर की सभी राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर शिव शंकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें