फगवाड़ा के खोथडां रोड पर खेल रहे बच्चों में से एक बच्चा अचानक पास ही प्लाट में बने सीवरेज टैंक में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मोना ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि कोई बच्चा सीवरेज टैंक में गिर गया है तो तुरंत उन्होंने उसे टैंक से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में बच्चे के पड़ोस में रहने वाली रेखा ने प्लाट के मालिक पर आरोप लगाया कि उसने ना तो सीवरेज को ढक्कन लगाया था और ना ही उसकी बाउंड्री वॉल बनाई थी, जिससे बच्चा खेलते समय उसमें गिर गया और उसकी मौत हो गई।