शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब को परेशानी का सामना करना पड़ रहा क्योंकि केंद्र की सरकारों ने नदी जल अधिकार बहाल करने और चंडीगढ़ और पंजाबी भाषा क्षेत्रों को स्थानांतरित करने सहित राज्य की न्यायोचित मांगों को मानने से इंकार कर दिया है। संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की शहादत की याद में एक आयोजित एक विशाल कांफ्रेंस में उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ संत जी ने पंजाब के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन केंद्र ने उन्हे धोखा दिया, जिसने उनके साथ-साथ पंजाब के लोगों से किए गए वादों को लागू करने से इंकार दिया।