पटियाला के सनौर विधानसभा क्षेत्र के संत हजारा सिंह नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब अचानक बड़ी संख्या में निहंग सिंहों ने महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक मकान पर कब्जे को लेकर हुआ है। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह मकान रविंदर कंबोज का है। जिसका सौदा कुछ महीने पहले तरविंदर शर्मा से 43 लाख रुपये में हुआ था, जिसमें से 35 लाख बयानों के तौर पर दिए थे। आज तरविंदर शर्मा मकान पर पर कब्जा करने जा रहा था, जिसका केस पहले से ही माननीय कोर्ट में चल रहा है। कुछ निहंग सिंहों को बुलाकर कब्जा करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निहंग सिंहों को वापस कर दिया और रविंदर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, रविंदर और उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि तरविंदर द्वारा बाहर से बुलाए गए निहंग सिंहों ने उनके साथ मारपीट की, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें परिवार के बुजुर्ग और महिलाएं बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय मिले।