फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग के सामने चन्नी के हक में लगे नारे

पंजाब कांग्रेस में चल रहे मतभेद एक बार फिर उभर कर सामने आ गए हैं। शनिवार को पटियाला में पार्टी की बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के संबोधन के दौरान चरणजीत चन्नी के हक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। बैठक में भूपेश बघेल और अन्य पूर्व एमएलए समेत पूरी कांग्रेस लीडरशिप मौजूद थी। हालांकि वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को चुप रहने की अपील की लेकिन वह नहीं माने। इससे पहले भूपेश बघेल ने झंडा फहराने की रस्म निभाई। भरे पंडाल में जहां वडिंग के कैंप के नेता थे। चरणजीत सिंह चन्नी कैंप का कोई लीडर मौजूद नहीं था। पंडाल में चरणजीत सिंह चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें