पटियाला डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पहुंची पंजाब महिला कांग्रेस की प्रेसिडेंट गुरशरण कौर रंधावा ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूएसए के साथ जो ट्रेड डील की है, हम उसका कड़ा विरोध करते हैं क्योंकि इस डील का असर पूरे देश के किसानों पर पड़ेगा। रंधावा ने कहा कि यह डील केंद्र सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत की है। इससे किसानों को मिलने वाली एमएसपी भी खतरे में पड़ जाएगी। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता और रिटायर्ड एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों ने कहा कि अगर खेती और बागवानी से जुड़ा कोई भी सामान बिना टैक्स के भारत में आएगा, तो उसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।