फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में मरीज के साथ बदसलूकी, ठेका कर्मचारी निलंबित

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल का औचक दौरा किया। इस दाैरान मंत्री ने बीते दिन ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ठेका कर्मचारी को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस घटना की वायरल वीडियो देखकर उन्हें गहरा दुख हुआ है, जिसमें कर्मचारी ने मुक्का मारकर शीशा तोड़ दिया, जिससे एक महिला मरीज घायल हो गई। उन्होंने कहा कि टूटे हुए कांच से अन्य मरीजों को भी गंभीर चोट लग सकती थी, इसलिए ऐसी बदतमीजी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि इस घटना की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संबंधित ठेका कर्मचारी गुरप्रीत सिंह को एक महीने का नोटिस देकर सेवा से हटाया जाएगा। डॉ. बलबीर सिंह ने माता कौशल्या अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण करते हुए एसएमओ डॉ. विकास गोयल और डॉ. जैदीप भाटिया को निर्देश दिए कि यहां अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाए, ताकि मरीजों को पर्ची बनवाने में कम से कम समय लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें