फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत

पटियाला के गांव लंग में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिरने से इसके नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पटियाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इससे नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मकान का मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें