फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पटियाला में पंच शपथ ग्रहण समारोह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पंचों को दिलाई शपथ

पंजाब में मंगलवार को अलग-अलग जिलों में नव निर्वाचित पंचों को शपथ दिलाई गई। आम आदमी पार्टी सरकार के कई नेता अलग-अलग जिलों में पंचों को शपथ दिलवाने पहुंचे हैं। पटियाला में पंच शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंचे, जिन्होंने जिले से सभी पंचों को शपथ दिलाई। सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने मंगलवार को पटियाला जिले की 1022 ग्राम पंचायतों के नए चुने गए 6276 पंचों को शपथ दिलाई। पटियाला-संगरूर रोड स्थित न्यू पोलो ग्राउंड में आयोजित इस समागम के मौके सेहत मंत्री ने पंचों को राजनीति से ऊपर उठकर गांवों के काया कल्प के लिए काम करने की अपील की। साथ ही कहा कि गांवों को नशा मुक्त करने के लिए भी पंच लामबंद हों। उन्होंने सभी नए चुने पंचों को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें