पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के खालसा कॉलेज में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यह पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल का हिस्सा है। इस मौके पर टैंक और फौज के साजो समान की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसे देखने के लिए काफी गिनती में स्कूलों में कॉलेजों के विद्यार्थी पहुंचे।