अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसान संगठन और ट्रेड यूनियन के बुलाए गए धरने में पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता। सपोर्ट करने पहुंचे पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने कहा कि यूएसए के साथ हुई यह डील किसानों के लिए नुकसानदायक है। लोग सरकार बनाते हैं, सरकारों को ऐसे बड़े समझौतों में जनता के हित को प्राथमिकता देनी चाहिए। आज पंजाब के सभी वर्ग सड़कों पर हैं। डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तजिंदर मेहता ने कहा कि अमेरिका जैसा देश हम पर करोड़ों रुपये का टैरिफ लगा रहा है और हमारा देश बिना टैरिफ के यह समझौता कर रहा है। देश की मोदी सरकार ने बाहरी ताकतों के साथ समझौता किया है।