पटियाला से एक कार्यक्रम स्थल जाते समय रास्ते में एक घायल कर्मचारी को देखकर, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रोक लिया और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके साथ ही, घायल व्यक्ति को उनके सुरक्षा वाहन से पास के एक अस्पताल भेजा गया, ताकि उन्हें तत्काल इलाज मिल सके। सरकार केवल नीतियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। यह दुर्घटना दूधनसाधां जाते समय हुई घायल कर्मचारी को सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है।