फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पटियाला में महिला तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

पटियाला पुलिस ने वीरवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और अनोखी कार्रवाई करते हुए रोड़ी कुट्ट मोहल्ले में महिला नशा तस्कर रिंकी पत्नी स्वर्गीय बलबीर सिंह की ओर से नशे की कमाई से बनाए गए दो-मंजिला अवैध घर को जेसीबी मशीनों की मदद से ढहा दिया। इस कार्रवाई की निगरानी एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने स्वयं मौके पर खड़े होकर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों और डीजीपी. गौरव यादव की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। डॉ. नानक सिंह ने बताया कि रिंकी के खिलाफ वर्ष 2016 से अब तक करीब 10 मामले नशा तस्करी के दर्ज हुए हैं। रिंकी ने प्राचीन वामन अवतार मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर यह घर बनाया था, जिसे प्रशासनिक आदेशों के तहत ध्वस्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें