फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू में धमाका: ISI के इशारे पर काम कर रहे आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, हथियार-गोला बारूद समेत चार गिरफ्तार

शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए बम धमाके की गुत्थी पटियाला पुलिस ने सुलझा ली है। इसके साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार पेशेवर आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों और गोला बारूद समेत गिरफ्तार किया है।  इनकी पंजाब के मुख्य रेल मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके करने की योजना थी। आरोपियों ने ही सोमवार रात को शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर बम धमाका किया था। पुलिस के मुताबिक ऐसा करके यह आतंकी माड़्यूल पंजाब में दोबारा से उग्रवाद की लहर को जीवित करना चाहता था। पकड़े आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा निवासी मानसा, कुलविंदर सिंह निवासी मानसा, सतनाम सिंह निवासी पंजवड़ जिला तरनतारन और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बाबा बिधि चंद नगर मुरादपुर खुर्द गोइंदवाल, बाइपास तरनतारन के तौर पर हुई है। मंगलवार बाद दोपहर पटियाला के पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चाहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर हुए बम धमाके की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी (हेडक्वार्टर) वैभव चौधरी, डीएसपी सुखअमृत सिंह रंधावा, सीआईए पटियाला इंचार्ज प्रदीप बाजवा, सीआईए समाना इंचार्ज अंकुरदीप सिंह, थाना कोतवाली पटियाला के एसएचओ इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह काहलो तथा स्पेशल सेल राजपुरा के इंचार्ज एसआई मनप्रीत सिंह की टीमों का गठन किया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें