पटियाला के राजपुरा रोड स्थित श्मशानघाट में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक परिवार अपने बुजुर्ग के फूल चुगने आया, लेकिन उसे वहां कईं अस्थियां गायब मिलीं। सूचना पाकर नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच करके मामले की तह तक जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जो भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।