फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में मुठभेड़ में शूटर घायल

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 04:02 PM IST

पटियाला-डकाला रोड पर पुलिस और लकी पटियाल ग्रुप से संबंधित शूटर मनप्रीत मन्ना निवासी कोट ईसे खा के बीच मुठभेड़ हुई है। मन्ना ने पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शूटर घायल हो गया है। उसे राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी के पास से 9 एमएम की पिस्तौल और एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि शूटर कई वारदात में वांटेड था। फिलहाल उसका साथी फरार है। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें