नगर कांउसिल लालड़ू के एक साथ प्रधान, सीनियर प्रधान और उपप्रधान प्रधान का चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। नगर काउंसिल कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक कनवीनर-कम-एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद रहे। नगर काउंसिल लालड़ू का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व होने के कारण वार्ड नंबर छह से जोरावर सिंह को प्रधान बनाया गया जबकि वार्ड नंबर आठ से हरीश कुमार को सीनियर प्रधान और वार्ड नंबर चार के अमनदीप राणा को उप प्रधान बनाया गया। आम आदमी पार्टी के इन सभी पदाधिकारी के नाम वार्ड नंबर 1 से पार्षद महिमा शर्मा ने पेशकश किया जिसे बाद में सभी ने सहमति प्रकट की। चुनाव के दौरान ईओ अशोक पथरिया बतौर सचिव थे और प्रधानगी के नाम की चिट्ठी परमिंदर सिंह गोल्डी पार्टी की ओर से लेकर पहुंचे। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने चुने गये प्रधान जोरावर सिंह जोरा, सीनियन उप-प्रधान हरीश कुमार व उप प्रधान अमन राणा को हार पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि जल्द ही लालड़ू में चहुमुखी विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। इस मौके पर जोरावर सिंह ने विश्वास दिलवाते हुए कहा कि नगर कांउसिल लालड़ू में बिना किसी भेद-भाव के विकास कार्य करवाए। इस मौके पर समूह पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।