फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया नंद उत्सव और पूतना के वध का प्रसंग

श्री कृष्ण भगवान को मारने के इरादे से दूध के रूप में जहर पिलाने के लिए कंस ने पूतना को कृष्ण के पास भेजा। कृष्ण ने देखा कि पूतना भेष बदलकर उन्हें दूध पिलाने के लिए उनके पास आती है। लेकिन भगवान कृष्ण उसे पहचान लेते हैं और पूतना के स्तनों से तब तक दूध पीते रहते हैं जब उसका वध नहीं कर देते हैं। सेक्टर- 68 में स्थित मां दुर्गा मंदिर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें कथा में श्री धर महाराज ने कृष्ण जन्म रहस्य, नंद उत्सव और पूतना वध का प्रसंग सुनाया। इसके साथ ही महाराज ने बताया कि कंस के द्वारा भगवान कृष्ण को मारने के लिए भेजी गई पूतना किस प्रकार भगवान को भेष बदलकर दूध पिलाने जाती है। तब भगवान उसे पहचान लेते हैं। उन्हें पता चल जाता है कि यह तो मुझको जहर पिलाने आई है, तो भगवान पूतना के स्तन में जो जहर था वह उन्होंने पी लिया। लेकिन भगवान कृष्ण तब तक उसे नहीं छोड़ते जब तक पूतना का वध नहीं होता है उसके बाद कंस भगवान को मरने के लिए संकटासुर को भेजते है, तो संकटासुर का भी भगवान उद्धार कर देते हैं और तब नन्द बाबा बड़े धूमधाम से भगवान का नामकरण करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें