फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में स्कूल शिक्षा बोर्ड गेट पर रैली, 525 कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का मामला गरमाया

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डेलीवेज कर्मचारियों ने सेवाएं नियमित करने की मांग को लेकर सोमवार को बोर्ड के मुख्य गेट के सामने रैली की। इस दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए लंबे समय से लंबित मामले का जल्द समाधान करने की मांग की। डेलीवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राज कुमार ने बताया कि 7 अक्टूबर 2022 को पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग के 8736 कच्चे अध्यापकों को नियमित करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के करीब 525 कच्चे कर्मचारियों को भी नियमित करने का ऐलान किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड की ओर से कमेटी का गठन किया गया था और सरकार को प्रस्ताव भी भेजे गए थे। यूनियन का आरोप है कि कमेटी के गठन के चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित नहीं किया गया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि कमेटी की बैठकें बार-बार स्थगित होती रहीं, जिसके चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान 525 कच्चे कर्मचारियों में से कई कर्मचारी बोर्ड की नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। यूनियन के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कच्चे कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि सरकार ने जल्द इस मामले में फैसला नहीं लिया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें