मोहाली के सेक्टर-125 न्यू सन्नी एनक्लेव में चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से हाहाकार मचा हुआ है। चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चलाने पर बिजली विभाग ने कार्रवाई कर बिल्डर पर 12 लाख की पेनल्टी लगा दी है। ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटने से चार दिन से करीब 30 हजार से ज्यादा लोग पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। दुखी लोग शनिवार को सड़क पर उतरे और हाईवे जाम कर दिया।