मोहाली पुलिस की तरफ से सोमवार को खरड़ की बंगाल बस्ती में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई वाहन कब्जे में लिए। पुलिस प्रशासन की तरफ से सोमवार नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी की गई है। इसके अलावा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मोहाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। सोमवार को मोहाली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले विभिन्न दवा की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान दुकानों पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जांच की गई। नशा तस्करी और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को पूरी तरह से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।