पंचकुला बैरियर के नजदीक स्थित औरा गार्डन मैरिज पैलेस में शुक्रवार देर रात करीब पौने 11 बजे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी के समय पैलेस में एक शादी समारोह चल रहा था। जैसे ही रसोई क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया, वैवाहिक माहौल खुशी से दहशत में बदल गया। आग लगने के बाद दूल्हा-दुल्हन, परिवारजन और मेहमानों में भगदड़ मच गई, लेकिन स्टाफ की सूझबूझ के कारण सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और दूल्हा दुल्हन अपनी शादी वाली कार में बैठकर सुरक्षित जगह चले गए।