मोहाली के डेराबस्सी में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। डेराबस्सी के लालड़ू के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर पर गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायणगड़िया घायल हुआ है।