मोहाली के न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मोहाली पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी, तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।