मोहाली के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन दिन में श्री हनुमान जी का जन्म महोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह 9 बजे से श्री हनुमान जी का पंचामृत से स्नान करके एवं गंगाजल और गाय के दूध से महा अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। हनुमान का षोडशोपचार से पूजन एवं नवीन पोशाक से सिंगर करवाया गया। हनुमान के मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया एवं विभिन्न प्रकार की रोशनियों के द्वारा श्री हनुमान जी के मंदिर की शोभा अलौकिक आभा से प्रकाशित हो रही है।