मोहाली रेलवे लाइन के किनारे खडे़ जंगल में पड़े कचरे में अज्ञात कारणों के चलते रात में आग लग गई। जिससे फेज 11 के रिहायशी इलाकों सहित आयसर और ट्रिब्यून चौक की ओर जाने वाली सड़क पर धुआं फैल गया। वहीं, सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों को धुएं से काफी परेशानी हो रही है । वहीं रविवार को दिन में भी जंगल से धुआं फैल रहा है। यही वजह की अब लोगों को धुएं से समस्या हो रही है।