हाईकोर्ट के आदेश के बाद मोहाली में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई है। गमाडा और नगर निगम की टीम फेज 10 में पहुंची जहां पर शोरूम के पीछे पार्किंग में कब्जा कर रखा था। मंगलवार को हटाने के लिए कहा गया था लेकिन शोरूम मालिक ने कब्जा नहीं हटाया। आज फिर टीम कार्रवाई करने पहुंची।