पंजाब में किसानों ने आज पूरे सूबे के टोल फ्री करवा दिए। मोहाली में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने अपनी मांगों को लेकर सुबह 11 बजे अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया है। धरना लगाकर टोल को फ्री करवाया गया है। भाकियू के जिला कन्वीनर जसविंदर सिंह टिवाना के नेतृत्व में किसान शाम 4 बजे तक धरना देंगे। किसानों के लिए टोल पर ही लंगर की तैयारी भी की जा रही है।