पंजाब का हाई प्रोफाइल रेप केस जरनैल सिंह जैली आपको याद है। इसी केस से जुड़ी रेप पीड़ित इंसाफ की गुहार लगाने मोहाली में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के प्रोग्राम में जा पहुंची। वहां मौजूद महिला मुलाजिमों ने उसे रोकने की तमाम कोशिशें की, लेकिन नेताजी की नजर उस पर पड़ ही गई। नेताजी ने उसे इंसाफ दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस बीच पीड़ित मॉडल ने बताया कि उसे लगातार दोबारा रेप की धमकियां मिल रही हैं।