फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में 100 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

लुधियाना में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इंडिजिनस द्वारा आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान छात्र 100 फुट लंबे तिरंगे को लेकर आगे बढ़े और देशभक्ति के नारों से माहौल को जोश से भर दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। हाथों में विशाल तिरंगा थामे छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान लोगों ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यात्रा का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें