फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: रिहायशी इलाके में कपड़ा वेस्टेज गोदाम में भीषण आग

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Feb 2026 04:43 PM IST

टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी इलाके में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ा वेस्टेज गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते काला धुआं पूरे आसमान में छा गया और आसपास के घरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे गोदाम से पहले धुआं उठता दिखा, फिर ऊंची लपटें निकलने लगीं। तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात रही कि आग को समय रहते आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर गोदाम मालिक राजेश गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि इलाके में उनके चार गोदाम हैं, जिनमें से एक में आग लगी है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में चल रहे कामर्शियल गोदामों पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। दमकल अधिकारियों ने तंग गलियों के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आने की बात कही। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें