लुधियाना में मंगलवार रात एक व्यक्ति पर लूटपाट की नीयत से जानवेला हमला किया गया। व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हमले के विरोध में घायल के परिजनों ने बुधवार को सड़कों पर उतर कर विरोध जताया। इसके चलते हाईवे जाम कर दिया गया। हाईवे जाम किए जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों ने चीमा चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया है।