लुधियाना के जगरांव में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या मामले में परिवार अभी भी पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं है। परिवार ने पुलिस को कहा है कि जब तक तीसरा आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह उर्फ काला रूमी गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक न तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही अंतिम संस्कार होगा।