पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद रविवार को गुरुद्वारा शिरोमणि भगत नामदेव जी खन्ना में शिरोमणि भगत नामदेव के परगट दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मंत्री सौंद ने शिरोमणि भगत नामदेव जी के परगट दिवस पर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे शिरोमणि भगत नामदेव जी का परगट दिवस है, जिसे पूरे देश में, पंजाब में और हमारे शहर खन्ना में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगत नामदेव जी की बाणी गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज है। जब हम गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करते हैं, तो हम भगत नामदेव जी को भी नमन करते हैं। भगत नामदेव जी ने अपनी बाणी के माध्यम से हमें समझाया कि हमें अपने दैनिक कार्य करते हुए अपनी जीभ से ईश्वर का नाम जपते रहना चाहिए।