फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में फिल्मी स्टाइल में फरार हुए बदमाश, पकड़ने गई पुलिस रह गई खाली हाथ

लुधियाना में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर बदमाश की स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कामयाब नहीं हो पाई। स्विफ्ट कार में सवार बदमाश ने पुलिस को डराने के लिए 2–3 बार गाड़ी आगे-पीछे की और फिर तेज रफ्तार में कार भगाकर फरार हो गया। बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी आखिरकार खाली हाथ रह गए। पुलिस से बचने के प्रयास में बदमाश ने अपनी कार से सड़क पर खड़ी और चलती कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना दंडी स्वामी रोड पर हुई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे है कि पुलिस किन बदमाशों का पीछा कर रही थी और कार में कुल कितने लोग सवार थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें