टेंडर घोटाले में फंसे पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। उनको जमानत मिलने से समर्थक काफी खुश हैं। आशु के घर पर जश्न का माहौल रहा। लोग नाचे और लड्डू बांटे गए। सभी लोग वार्ड 60 से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आशु की पत्नी ममता आशु से मिलकर उनका मुंह मीठा करवाते रहे। ममता ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। सत्य कुछ समय के लिए परेशान जरूर होता है लेकिन हारता कभी नहीं। बताया जा रहा है कि अभी पूर्व मंत्री आशु को जेल से बाहर आने में समय लग सकता है। अगले एक या दो दिन में पूर्व मंत्री जेल से बाहर होंगे।