फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में कूड़े में मिला भ्रूण, नोच रहे थे कुत्ते

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:58 PM IST

जगरांव शहर में शुक्रवार को कुक्कड़ चौक के पास कूड़ के ढेर के पास लिफाफे में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में घूम रहे कुत्ते खून से लथपथ एक लिफाफे को घसीट कर लाए थे। लिफाफे से खून टपकता देख लोगों ने उसे खोला तो अंदर भ्रूण मिला। भ्रूण को डायपर, कपड़े और रूई में लपेटकर रखा गया था, लेकिन कुत्तों द्वारा लिफाफा फाड़ दिया था। सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इलाके में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। थाना सिटी के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम ही यह पुष्टि कर पाएगी कि यह भ्रूण है या नहीं। इसके बाद ही भ्रूण के लिंग का पता लगाया जाएगा। भ्रूण को जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस जगरांव और आसपास के अस्पतालों व स्कैनिंग सेंटरों के रिकॉर्ड भी खंगालेगी है, ताकि भ्रूण के स्रोत और मामले की सच्चाई का पता चल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें