फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो बेकरी चौक के पास बने छोटे घर में आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे

लुधियाना के हीरो बेकरी चौक के नजदीक एक खाली प्लॉट में बने छोटे से घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय घर के अंदर मां और बेटा मौजूद थे। आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखकर तुरंत मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ दिया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में मां-बेटा बाल-बाल बच गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें