लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए लुधियाना पहुंची। रेखा गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जमकर जुबानी हमला बोला। रेखा गुप्ता ने कहा कि केजरीवार ने दिल्ली में बड़े-बड़े वादे किए थे और वहां से भाग कर पंजाब में बैठे हुए हैं। वो फिर से झूठ बोल रहे हैं।