दाखा पुलिस को 6 संगीन आपराधिक मामलों में वांछित लूटेरे हरविंदर सिंह निवासी गांव मुल्लांपुर को लूट के सामान समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी हरविंदर सिंह ने 24 नवंबर को मुल्लांपुर स्थित कॉलेज रोड न्यू बैंक कलोनी निवासी जसवीर कौर का पर्स लूट लिया था जब वो पति सुरिंदर सिंह के साथ स्कूटर पर बाजार जा रही थी। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि आरोपी से महिला जसवीर कौर का आई फोन बरामद कर लिया है और लूटे गए कैश और अन्य सामान की बरामदगी के लिए उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। हरविंदर के खिलाफ थाना दाखा और लुधियाना कमिशनरेट के थानों में लूटपाट चोरी और नशा तस्करी के 6 मुकदमे पहले से दर्ज हैं और पुलिस को उसकी तलाश थी।