फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना काउंसिल की मासिक मीटिंग में अतिक्रमण को लेकर पार्षदों का हंगामा

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 04:14 PM IST

खन्ना नगर काउंसिल की मासिक बैठक शुक्रवार को उस समय हंगामे में बदल गई जब शहर में चल रहे अतिक्रमण और नाजायज कॉलोनियों के निर्माण का मुद्दा उठा। कई पार्षदों ने एक सुर में आरोप लगाया कि प्रशासन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में नाकाम रहा है और शहर का स्वरूप लगातार बिगड़ रहा है। बैठक के दौरान पार्षदों ने कहा कि मुख्य बाज़ारों और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं कुछ पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कॉलोनाइजर प्रशासनिक शिथिलता का फायदा उठाकर बिना मंजूरी के प्लॉटिंग कर रहे हैं। मीटिंग के बीच पार्षद रूबी भाटिया ने शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर चिंता जताई। एमसी सुनील कुमार ने बैठक में कांग्रेसी कमेटी पर लोगों के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर निधियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है और पारदर्शिता की कमी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें