फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 01 Nov 2025 03:28 PM IST

पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लुधियाना के जगरांव के हरि सिंह अस्पताल रोड पर शुक्रवार दोपहर घटना को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई वहां से एसएसपी कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर है। मृतक की पहचान गांव गिद्दड़विंडी के रहने वाले 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के तौर पर हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार बेट क्षेत्र के गांव गिद्दड़विंडी का रहने वाला तेजपाल सिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हरि सिंह रोड स्थित फैक्टरी के पास जा रहा था। वहां उसका पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। तेजपाल और उसके साथियों से भिड़ते हुए दूसरे गुट के एक युवक ने तेजपाल के सीने पर गोली मार दी। खून से लथपथ तेजपाल को उसके साथी गाड़ी में सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें