पुलिस जिला लुधियाना ग्रामीण के थाना सुधार में नव वर्ष के आगमन पर सुखमणि साहिब का पाठ करवाने के उपरांत भोग डाला गया।कीर्तनी जत्थे ने रसभरा कीर्तन किया और ग्रंथी जसपाल सिंह तुगल ने अरदास में देश की शांति और अपराधमुक्त समाज का आह्वान किया | थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि थाने के सभी मुलाजिमों ने अपनी कमाई से दसवंद निकाल कर नये वर्ष के आगमन पर धार्मिक समागम का आयोजन किया | गुरु का लंगर अटूट चलाया गया | धार्मिक समागम में इलाके की राजनीतिक पार्टियों के नेता कार्यकर्त्ता, पंचायतों के प्रतिनिधि, समाजसेवी संगठन और आमजन भी नतमस्तक हुये | धार्मिक आयोजन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह,मुख्य मुंशी गुरिंदर सिंह लाडी, मनोहर लाल, गुरनाम सिंह, गुरदीप सिंह, दलवीर सिंह (सहायक थानेदार), सुखदेव सिंह, सुमित सिंह, परमिंदर सिंह, हरदीप सिंह, अमनदीप सिंह, हरजीत सिंह, जगदेव सिंह (सभी हेड कांस्टेबल), चंद्रमोहन, जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह, मनिंदरपाल कौर, जगदीप कौर, जसपिंदर कौर, ममता देवी, हरप्रीत कौर, परनीत कौर, दलजीत कौर, (सभी कांस्टेबल) इस अवसर पर खुफिया विभाग से परमिंदर सिंह चचरारी, जसवीर सिंह जस्सी अलीगढ़, परमिंदर सिंह हिस्सोवाल सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, गुरअमृत कौर वायरलेस ऑपरेटर, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जैन, युवा अध्यक्ष हर्ष जैन, सरपंच भूपिंदर सिंह घुमाण ,गुरमीत सिंह गिल, लखवीर सिंह एतिआणा (दोनों पूर्व सरपंच), पंच राजिंदर सिंह नई आबादी अकालगढ़ आदि मौजूद थे।